उत्तराखंड : नई तबादला नीति के तहत पहली बार 95 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले


नई तबादला नीति के तहत पहली बार 95 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

सचिवालय में लागू की गई नई तबादला नीति के तहत शुक्रवार को पहली बार बड़े स्तर पर तबादले किए गए। सचिवालय प्रशासन ने 95 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न अनुभागों में स्थानांतरित किया है। इसमें 49 समीक्षा अधिकारी 15 सहायक समीक्षा अधिकारी और 31 कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
नीति लागू होने के बाद से ये तबादले रुके हुए थे, जिस पर सचिवालय संघ और समीक्षा अधिकारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद सचिव, सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी ने लंबित सूची को मंजूरी देते हुए तबादले जारी किए।
खास बात यह है कि कई अनुभागों में पाँच साल से अधिक समय से जमे अधिकारी-कर्मचारियों को भी अब बदला गया है।
अब सचिवालय कर्मियों को अगली सूची का इंतज़ार है, जिसमें अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव, उप सचिव और संयुक्त सचिव स्तर पर तबादले जारी होने की संभावना है। इन पदों पर भी लंबे समय से तैनात अधिकारियों की अदला-बदली की मांग लगातार उठती रही है।










लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में कूड़े के ट्रक में फैंके मिले राष्ट्रध्वज,तिरंगे का अपमान करने वालों की जांच हो..
हल्द्वानी के व्यापारिक केंद्र मंगल पड़ाव को नया स्वरूप देने की तैयारी, महापौर ने सुनी व्यापारियों की बात
अब खाद वितरण में नहीं होगी मनमानी! मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग..
रिश्वतखोरी के मामले में कानूनगो रमेश चन्द्र निलंबित..haldwani
आज बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री का दौरा, लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत