उत्तराखंड :भाजपा ने किया चुनावी समर का रोडमैप तैयार…इन ज़िलों में शुरू हो रही है आशीर्वाद यात्रा..

देहरादून : आने वाले साल 2022 में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. इन राज्यों में उत्तराखंड का नाम भी शामिल है. विधानसभा चुनाव की आहट के बाद पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इस को ध्यान में रखते हुए
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। वहीं, उत्तराखंड सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से 19 अगस्त तक पांच जिलों देहरादून, हरिद्वार,अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का भी फैसला किया गया है.सितंबर में पार्टी द्वारा 55 हजार से अधिक पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जाएगा.
इसके साथ ही पार्टी ने अक्टूबर तक के कार्यक्रमों को फाइनल कर दिया है.भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री,मंत्रियों से लेकर विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों तक की जिम्मेदारी तय करते हुए इन कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने को निर्देशित किया.
इनमें तय कार्यक्रमों के जरिये केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ ही पार्टी की रीति-नीति को भी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.
सुनिश्चित किया जाए कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे। इसके लिए लाभार्थियों से भी जानकारी और फीडबैक ली जाए.वहीं बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…