उत्तराखंड : छेड़छाड़ के आरोपी की सरेआम पिटाई, हुआ गिरफ्तार..Video वायरल


हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर रेलवे फाटक पर एक युवक को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस (Jwalapur) ने युवक को बड़ी मुश्किल से भीड़ से छुड़ाया और ज्वालापुर थाने लेकर पहुंची. इस मामले में पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर the जांच शुरू कर दी है.
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि सीतापुर में मारपीट का मामला सामने आया है, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का निकला. पुलिस ने इस मामले में परिजन की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब मामले को लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी.
बिहार के गांव अहमई उर्फ अमही थाना हुसैनाबाद जिला पलामू निवासी कन्हैया राम पुत्र पूना राजवन सिंह द्वारा नाबालिग छात्रा से स्कूल जाते हुए छेड़छाड़ करने पर वहां मौजूद लोगों द्वारा कन्हैया राम की पिटाई की गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया.
इस मामले में नाबालिग छात्रा के परिजनों ने ज्वालापुर थाने में तहरीर दी. पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि सीतापुर में मारपीट का मामला सामने आया है, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का निकला. पुलिस ने इस मामले में परिजन की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. भीड़ द्वारा आरोपी को पीटे जाने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी