हल्द्वानी : आधी रात में बना रहे थे चोरी का प्लान..चढ़े पुलिस के हत्थे..


प्रतिदिन की भांति उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव हल्द्वानी जब पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त/चेकिंग को निकले तो उन्हें हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव मुख्य बाजार क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियो को आला नकब (लोहे का रॉड, चाकू, पेचकस, प्लास एवं चाबी के गुच्छे) के साथ संदिग्ध रूप से रात के अंधेरे में चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया।
यदि उक्त दोनों चोरो पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती तो वह रात का फायदा उठाकर किसी का किसी दुकान का ताला तोड़ने मैं कामयाब हो जाते और चोरी की घटना को अंजाम दे चुके होते। फिलहाल दोनों अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में उपरोक्त दोनों के विरुद्ध मुकदमा Fir-49/23 धारा 401 ipc के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आज उन्हें मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी