Ad

उत्तराखंड : अस्पताल के नजदीक अचानक आग की लपटों से घिरी कार,मचा हड़कंप..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जैसे-जैसे गर्मी की तपिश बढ़ रही है आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।बीते दिनों जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में भी अग्निकांड हुआ जिसमें कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। ताजा मामला देहरादून से सामने आया है। यहां रविवार दोपहर थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत सिनर्जी हॉस्पिटल के नजदीक का है.जहां सड़क पर खड़ी एक टैक्सी नंबर की कार में अचानक भीषण आग लगने से कुछ देर सड़क पर सनसनी का माहौल रहा. तेज धूप के तापमान में कार देखते-देखते आग की लपटों में तब्दील होकर धूं-धूं कर अंदर-बाहर जलने लगी।

ADVERTISEMENTSAd

मिल रही जानकारी के मुताबिक सिनर्जी हॉस्पिटल से महज़ से 100 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा सड़क किनारे खड़ी कार में देखते ही देखते आग इस कदर अचानक फैल गई कि कुछ देर तक सड़क के दोनों ओर जाने वाले ट्रैफिक के लोग सकते में आ गए..आग की लपटें इतनी तेजी से ऊपर की ओर फैलती गई कि,उसकी चपेट में बिजली और केबल जैसे तारें भी जलने लगी।

वहीं आग की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन आग उसके बावजूद फैलती रही.हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद फायर टीम द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पा लिया गया।

लेकिन तब तक कार का काफी सारा हिस्सा अंदर और बाहर जलकर ख़ाक हो चुका था. उधर इस आग की घटना में गनीमत यह रहा कि इस हादसें में कोई जानमाल का खतरा नहीं हुआ,और नाही आग से आसपास कोई बड़ा नुकसान हुआ..फिलहाल थाना केंट पुलिस आग लगने की इस घटना की इन्वेस्टीगेशन में जुट गयी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *