मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। गर्दन के दर्द से राहत की उम्मीद लेकर इलाज कराने गई 23 वर्षीय मीनाक्षी टम्टा की मौत के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद मीनाक्षी के पति रामचंद्र ने पुलिस में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

3 अक्टूबर को कालाढूंगी रोड स्थित गुरुद्वारे वाली गली की दुकान में नईम द्वारा इलाज किए जाने के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई। पति की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 338/2026, धारा 105 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने सुराग खंगालने शुरू किए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *