हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर जा रहा आनन्दा डेयरी का शीत वाहन ट्रक UK04CA 9728 तड़के करीब साढ़े चार बजे दो गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक बालम सुयाल खाई में फंस गया।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों मलकीत सिंह, अनूप सिंह और प्रदीप सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा। हादसे में ट्रक में लदा भारी मात्रा में दूध और अन्य डेयरी उत्पाद बर्बाद हो गए। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *