Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान


उत्तराखंड_ बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है रुड़की के धनोरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का लेंटर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा।
हादसे के दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद PAC जवान आदिल मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, PAC जवानों, स्थानीय लोगों और SDRF ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले हाथों से मलबा हटाया गया, फिर JCB की मदद से जवान को बाहर निकाला गया। उस समय जवान की सांसें चल रही थीं, लेकिन हालत गंभीर थी। उन्हें पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में गिरा बिल्डिंग का हिस्सा काफी पुराना था।
पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है कि आखिर अचानक यह हिस्सा क्यों ढहा।
बताया जा रहा है टॉयलेट जाने के दौरान हुआ हादसा
अमृत लॉ कॉलेज एक प्राइवेट लॉ कॉलेज है। पिरान कलियर में मेला चलने के कारण PAC की प्लाटून कॉलेज परिसर में ठहरी हुई थी। सोमवार को प्लाटून के जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान जवान आदिल टॉयलेट जाने के लिए दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम की ओर गया।
करीब 1 बजे अचानक बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। लेंटर गिरने के साथ ही वहां की पूरी दीवारें भी भरभराकर नीचे आ गईं। आदिल उसी मलबे में दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जवान को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया। स्थानीय लोगों और PAC के जवान भी मलबा हटाने में जुट गए।
जवान के मलबे में दबे होने के कारण शुरुआत में हाथ से मलबा हटाकर उसकी तलाश की गई। जब इससे जवान नहीं मिला तो JCB मशीन मौके पर बुलाई गई। मशीन की मदद से मलबा हटाया गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सावधानी से मलबा हटाते हुए जवान को बाहर निकाला।
SDRF भी मौके पर पहुंची
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस के साथ SDRF के जवान भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और PAC जवानों ने भी बचाव अभियान में मदद की। काफी मशक्कत के बाद जवान आदिल को मलबे से बाहर निकाला गया।
जवान को बाहर निकाले जाने के समय उसकी सांसें चल रही थीं। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां से उसे गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)
बेकाबू कार ने दो मासूमों को कुचला, 10 साल के वंश की मौत