Ad

रजत जयंती पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों को मिलेगा विशेष पदक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस के सभी जवानों को रजत जयंती पदक, पुलिस स्मृति दिवस पर CM की बड़ी घोषणाएं

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड : राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रजत जयंती पदक से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह अहम घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने पुलिस विभाग के लिए कुल चार बड़ी घोषणाएं कीं, जिनमें पुलिस कल्याण, बुनियादी ढांचे और आवासीय सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सीमाएं न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन और नेपाल से जुड़ी हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों से भी सटी हुई हैं। ऐसे में उत्तराखंड की भौगोलिक और सामरिक स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की जिम्मेदारियां और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। उन्होंने कहा, पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा और समृद्धि की रीढ़ होती है। हमारे पुलिसकर्मी सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समाज की शांति बनाए रखने तक हर मोर्चे पर निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री की चार बड़ी घोषणाएं:

1 विशेष रजत जयंती पदक: राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पुलिस के हर कर्मी को मिलेगा।
2.आवासीय भवन निर्माण: अगले तीन वर्षों तक हर वर्ष 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
3.एसडीआरएफ के लिए बैरक निर्माण: विशेष बल के जवानों के लिए पांच नई बैरिकें बनाई जाएंगी।
4.पुलिस कल्याण नीति में बढ़ोतरी: अब तक 2.5 करोड़ रुपये मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 4.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

शहीदों को श्रद्धांजलि और सम्मान

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने ड्यूटी के दौरान बलिदान दिया। इस वर्ष ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि पिछले एक साल में देशभर में 186 पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनमें उत्तराखंड के चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?

यह दिन 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ जवानों की याद में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में पुलिस बल अपने शहीद साथियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *