नैनीताल : पेड़ से लटकी मिली टैक्सी ड्राइवर की लाश,तनाव में था सुरेश..


खबर नैनीताल जिले से जहां संदिग्ध हालत में टैक्सी ड्राइवर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में सातताल स्थित गरुणताल के पास एक टैक्सी चालक का शव संदिग्ध हालात में एक पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान क्वारब निवासी 34 वर्षीय सुरेश राम पुत्र जगदीश चंद्र के रूप में हुई है।
घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सोमवार की रात इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित किया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
थानाध्यक्ष संजीत राठौर के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था, और गृहकलेश के चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे पहले भी सुरेश ने दो बार अपनी जान देने की कोशिश की थी पिछले साल जहरीला पदार्थ गटकने के चलते सुशीला तिवारी अस्पताल में उसका इलाज भी चला था।
आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मृतक सुरेश का शव सुपुर्द कर दिया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार