

उत्तराखंड : देहरादून – राजधानी देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 09 दरोगाओं के तबादले पर रोक लगा दी है।

आपको बता दे कि इन दरोगाओं को आईजी गढ़वाल की ओर से 31 मार्च तक रिलीव करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, एसएसपी / डीआईजी ने दरोगाओं की कमी का हवाला देते हुए नए दरोगा आने तक रिलीव करने से मना कर दिया।
आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने बीते सोमवार को 15 दरोगाओं को 31 मार्च तक नए जिले में ड्यूटी ज्वाइन के निर्देश जारी किए थे। इसमें देहरादून में तैनात नौ दरोगा भी शामिल हैं। उन्होंने एसएसपी से 31 मार्च तक इन दराेगाओं को रिलीव करने के निर्देश दिए थे। जिनका तबादला हुआ था, उनमें भुवन पुजारी को देहरादून से पौड़ी, जगत सिंह को देहरादून से उत्तरकाशी, सयद्दुल बहार को देहरादून से पौड़ी, अनीता को देहरादून से पौड़ी, पंकज कुमार को देहरादून से चमोली, नरेंद्र पुरी को देहरादून से चमोली, किशन देवरानी को देहरादून से चमोली, मोहम्मद यासीन को देहरादून से टिहरी गढ़वाल, दर्शन प्रसाद काला को देहरादून से टिहरी गढ़वाल भेजा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..