Ad

उत्तराखंड : खीरगंगा के सैलाब ने मचाई तबाही,कई लोगों के दबने की सूचना,मदद के लिए सेना रवाना.. Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तरकाशी में खीरगंगा में पानी का सैलाब आने से कई लोगों के दबने की सूचना है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव की खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आने से कई लोगों के दबने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने की घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।

इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *