हल्द्वानी के गौलापार में मासूम की गला घोंटकर हत्या, इलाके में सनसनी


हल्द्वानी (गौलापार)। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गौलापार के एक खेत के पास प्लास्टिक के कट्टे में 10 वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था और मंगलवार सुबह उसका शव मिला। प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या का लग रहा है।

घटना तब पता चला जब मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे कुछ लोगों को पास में रखे एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर काठगोदाम थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गए। कट्टा खोला गया तो उसमें एक बच्चे का शव मिला। शव की पहचान उस 10 वर्षीय बालक के रूप में हुई, जो बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का बेटा था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बच्चे के शरीर पर संघर्ष के निशान नहीं थे, लेकिन गले पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

मासूम की हत्या की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही बच्चे के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी