उत्तराखंड : यहां कार को बचाने के चक्कर में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस.. कई ज़ख्मी..


ऋषिकेश चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। दरअसल ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है।
दरअसल आज यानी गुरुवार को बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं पुलिस ने जैसे तैसे गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। फिलहाल घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर विवरण आना बाकी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video