Ad

उत्तराखंड : मानवता शर्मसार- यहां अस्पताल में शौचालय के फ्लश टैंक में मिला नवजात का शव..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देहरादून: जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है अस्पताल के शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। शव को फ्लश टैैंक में डाला गया था। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अस्पताल स्टाफ को बदबू आई तो किसी गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा।

शौचालय के फ्लश टैैंक में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। डालनवाली कोतवाली के एसएसआइ महादेव उनियाल के अनुसार कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के स्वजन से भी बात कर रहे हैं। संभवत: यह वही नवजात हो सकता है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।

डिलीवरी का रिकार्ड विस्तार से देखा जाएगा। जरूरत पडऩे पर शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी ने बताया कि पुलिस को जरूरी जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई गर्भवती और डिलीवरी के बारे में भी रिकार्ड दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *