Ad

अस्पताल हत्याकांड में बड़ा एक्शन_ मुख्य आरोपी विकास एनकाउंटर में …

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में दिनदहाड़े कारोबारी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के 12 घंटे के भीतर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार सुबह रुद्रपुर जिला अस्पताल में 30 वर्षीय कारोबारी राजकुमार उर्फ नितेश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

फुटेज में अस्पताल परिसर के भीतर 8 से 10 लोग दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो जाता है। हमलावर होमगार्ड जवान और डॉक्टरों की मौजूदगी में राजकुमार को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर देते हैं।

होमगार्ड जवान हमलावरों को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी दोबारा लौटकर राजकुमार पर हमला कर देते हैं। मारपीट के दौरान कारोबारी जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद हमलावर उन्हें घेर लेते हैं और इसी बीच एक आरोपी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर देता है। गंभीर रूप से घायल राजकुमार की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

दिनदहाड़े अस्पताल के भीतर हुई इस सनसनीखेज हत्या को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू की। इसी दौरान वारदात के 12 घंटे से भी कम समय में मुख्य आरोपी विकास से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अस्पताल जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान पर हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *