Ad

गौला-नंधौर में खनन कारोबार से जुड़े 481 वाहनों की ओनरशिप ट्रांसफर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे वाहन मालिकों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर कुल 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई में गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 खनन वाहन शामिल हैं। खनन समिति के माध्यम से स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई है।

इस कार्रवाई की खास बात यह है कि इसमें उन वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी राहत दी गई है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे वाहनों का स्वामित्व उनके परिजनों के नाम पर परिवर्तित किया गया है, जिससे परिवारों को वाहन संचालन और कारोबार से जुड़ी प्रक्रियाओं में सहूलियत मिलेगी।

जिला प्रशासन की इस पहल से खनन कारोबार से जुड़े सैकड़ों परिवारों को लाभ मिला है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *