

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता पिता से मुलाकात की. सीएम धामी आज अंकिता के पैतृक गांव डोब श्रीकोट पहुंचे. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे.

सीएम धामी ने अंंकिता के माता-पिता को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार की तरफ से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी. इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.
अंकिता के परिवार से मिले पुष्कर धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार से हुई मुलाकात को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है. सीएम धामी ने ये ट्वीट करते हुए लिखा “आज जनपद पौड़ी के डोभ श्रीकोट गाँव पहुंचकर बेटी अंकिता के परिजनों से मुलाकात करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की. मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर हम इस मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे.” सीएम धामी इस दौरान अंकिता के पिता के कंधे पर हाथ रखकर उन्होंने ढांढस बंधाते हुए दिखे.
अंकिता के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद
अंकिता की हत्या को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला था. जिसके बाद उत्तराखंड सरकार की तरफ से अंकिता के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी एलान किया गया है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक सुमित हृदयेश ने निर्माण का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी के लिए की 6 बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले रोके गए कांग्रेसी…
विरासत को कौन संभालेगा_ पहाड़ों का दर्द… ‘PYRE’ ने झकझोर दिया