उत्तराखंड: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पति ने पत्नी की बेरहमी से ली जान


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के द्वालीसेरा गांव में आपसी विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ शामिल हुआ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खोते हुए कुल्हाड़ी से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल गीता देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद शादी की खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल गईं।
चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण
बताया जा रहा है कि परिजनों और आसपास के लोगों ने जब चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं तो वे मौके पर पहुंचे। वहां महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
मृतका गीता देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं। इनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर