देहरादून में देर रात एनकाउंटर : SHO को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया। एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। शक होने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर पीछा शुरू किया।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया।
इसी बीच थाना प्रभारी नरेश राठौड़ के हाथ में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
घायल SHO और अन्य पुलिसकर्मी को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बंगाल में ममता या BJP? असम समेत 5 राज्यों के Poll Of Exit Polls में किसकी सरकार..
देहरादून में देर रात एनकाउंटर : SHO को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर
गुमशुदगी से हत्या तक – नैनीताल मर्डर मिस्ट्री का राज़ खुला_दोस्त ही कातिल निकला..Video
अब रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाए..
मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल