उत्तराखंड : शपथ लेने जा रहे नवनिर्वाचित प्रधान की कार पर गिरी चट्टान ,हुई दर्दनाक मौत..


उत्तराखंड में पिछले दो दिन से भारी वर्षा की चेतावनी के बीच बुधवार को मौसम बदल गया। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तड़के बारिश हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्य के कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं।
आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया
उत्तरकाशी में कई घरों में मलबा घुस गया तो वहीं टिहरी में कई वाहन मलबे में दब गए हैं। टिहरी जौनपुर ब्लाक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की दबने से मृत्यु हो गयी। मृतक टटोर गांव के प्रधान प्रताप धीमान थे। वह उप चुनाव में जीतने के बाद शपथ लेने आज ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ जा रहे थे। हादसे में कार चालक अर्जुन सिंह भी घायल हुआ है। अन्य दो महिलाएं सुरक्षित हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park