उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक का प्रमुख विषय विश्वविद्यालय का आगामी 11वां दीक्षांत समारोह रहा। इसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान करने से संबंधित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा शिक्षकों की पदोन्नति, अवकाश और एनओसी से जुड़े मामलों, अस्थायी आधार पर कैमरामैन और वीडियो एडिटर की नियुक्ति तथा वित्त समिति और विद्या परिषद की संस्तुतियों पर भी चर्चा हुई। पिछली कार्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई।

बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार सहित कार्य परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, पूर्व कुलपति प्रो. बीएस राजपूत समेत कई शिक्षाविदों और अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *