उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग..


उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के निकट छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार छह लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज के रूप में बताई गई है। हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से दर्शन के बाद देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था।
खराब मौसम के बीच शुरू हुआ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा), पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के आसपास मिली थी। इसके बाद घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया।
जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलिकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। शुरुआती दौर में हेलिकॉप्टर की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्घटना की जानकारी सामने आई।
सीएम धामी ने जताया दुख, रेस्क्यू अभियान पर रखी नजर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बताया कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
यह खबर अपडेट की जा रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग..
ओखलकांडा स्कूल में बच्चों की पिटाई..आरोपी शिक्षक के परिजनों की एंट्री से गरमाया माहौल
नैनीझील में डूब रहे बच्चे को लोगों ने बचाया,न्यायाधीश ने कपड़े दिए,फूट-फूट कर रोये मां-बाप