नैनीताल की शांत वादियों में यहां लाश मिलने से फैली सनसनी..



उत्तराखंड के नैनीताल में शमशान घाट के समीप खाई में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है ।

नैनीताल से भवाली जाने वाली रोड में शमशान घाट और पाइंस के बीच एक शव के होने की सूचना पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची । शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए प्रयास किये गए । शव की शिनाख्त मल्ला निगलाट निवासी 33 वर्षीय मुकेश टम्टा के रूप में हुई, जो बीती 4 जुलाई को मनोरा से लौट रहा था । सड़क में एक स्कूटर भी खड़ा मिला ।

अनुमान लगाया गया की युवक मनोरा गांव से घर लौटते समय मनोज शौच के लिए रुका होगा जब पैर फिसलने से ये हादसा हो गया । पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्ट मॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है । शव को एस.डी.आर.एफ.और तल्लीताल पुलिस ने गहरी खाई से रैस्क्यू कर बाहर निकाला ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
हाईकोर्ट- बीमारी आपने दी है, इलाज भी आप करेंगे_कुमाऊं में टैस्टिंग लैब पर जल्दी करें