Ad

National Games – रोमांचक फुटबाल मुकाबले में दिल्ली की सर्विसेज पर धमाकेदार जीत,देखें ज़बरदस्त_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani – उत्तराखण्ड में खेले जा रहे 38वें राष्ट्र खेलों में आज दिल्ली और सर्विसेज के बीच हुए जबरदस्त फुटबॉल मुकाबले में दिल्ली ने पहली बार सर्विसेज पर 2-1 से जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENTSAd


हल्द्वानी के जिला स्टेडियम में आयोजित पुरुष वर्ग का कड़ा फुटबॉल मुकाबला देखने को मिला। इसमें दो पूर्व संतोष ट्रॉफी चैंपियनों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। मैच शुरू होने के साथ ही दोनों टीमें गोल मारने के लिए उतारू रही। दिल्ली ने 17वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया।

फर्स्ट हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में सर्विसेज ने हैडर से गोल मारकर बराबरी कर दी। मैच के 58वें मिनट में एक खतरनाक टैकल के लिए दिल्ली के पक्ष में पैनल्टी और सर्विसिज के गोलकीपर को रेड कार्ड दिखाया गया।

पैनेल्टी गोल में कन्वर्ट नहीं होने से गेम बराबरी पर रहा। मैच में 17 नंबर के खिलाड़ी को 75वें मिनट में डेंजर खेल के लिए येलो कार्ड दिखाया गया। नजदीकी खेल के 89वें मिनट में दिल्ली के 20 नंबर के ताऊ थांग ने डिफलेक्टेड बॉल पर डायरेक्ट शॉट मारकर गोल कर दिया। आज के मुकाबले में दूसरा मैच दोपहर दो बजे से केरल और मणिपुर के बीच होगा। पूल ए में एक मैच शाम 6 बजे से गौलापार स्टेडियम में ऊत्तराखण्ड और मिज़ोरम के मध्य होना है। सभी खिलाड़ियों ने एक स्वर में मैदान और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page