

उत्तराखंड के चमोली में जादू टोने के शक में एक पूर्व सैनिक कर्मी हत्यारा बन गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसके छोटे भाई की पत्नी उस पर जादू-टोना करवा रही है।
कर्णप्रयाग के सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि हरसारी गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त मोहन सिंह का उनके बड़े भाई कैप्टन विनोद सिंह (सेनि) से विवाद चल रहा है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विनोद सिंह ने मोहन की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राधा को लहुलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक राधा की मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विनोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं राधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भिजवाया गया है।
थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि आरोपी का अपने भाई के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को शक था कि राधा उस पर और उसके परिवार पर किसी तांत्रिक से जादू-टोना करवा रही है।
इसी को लेकर आरोपी का शनिवार रात भी राधा से विवाद हुआ और उसने राधा पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। आरोपी ने चेहरे, सिर और बाजू पर कुल्हाड़ी के कई वार किए थे। उसके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
हरसारी के पूर्व प्रधान जितेंद्र मेहरा ने बताया कि राधा का पति मोहन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्ति है और कहीं और नौकरी कर रहे हैं। जबकि बेटा सेना में अग्निवीर है। घटना वाली रात घर पर राधा और उसकी बेटी ही थे। देर रात राधा की बेटी के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण उनके घर पहुंचे। अंदर राधा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..