उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..


उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अंशुल सिंह ने जिले में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़कें बंद होने जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।
3 सितंबर को स्कूल से लेकर आंगनबाड़ी तक सब बंद
आदेश के तहत 3 सितंबर को अल्मोड़ा जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
इसके साथ ही शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय, सभी राजकीय महाविद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
आदेश का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित संस्थान या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लगातार बारिश के बीच पहाड़ी सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं कई जगह जलभराव और बरसाती नालों के उफान पर आने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में बच्चों को स्कूल और संस्थानों तक आने-जाने के दौरान किसी तरह के खतरे का सामना न करना पड़े, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है।

फिलहाल 3 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल-कॉलेज से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि
कल मां नंदा-सुनंदा की विदाई_नैनीताल-भवाली में ट्रैफिक बदला, कई रूट डायवर्ट, निकलने से पहले पढ़ें
ज्योलिकोट में अब तक क्या हुआ, हाईकोर्ट ने पूरी रिपोर्ट तलब की_6 सस्पेंड..
यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, परिसर में शुरू हुआ ईवी चार्जिंग स्टेशन
यूओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक मिलेगा मौका