

उत्तराखंड में कोटद्वार दुगड्डा के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए इस वक्त रोक दिया गया, जब एक हथिनी अपने बच्चे को उठाने की कोशिश कर रही थी। हाथियों का झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा था। तभी एक बच्चा फिसलने से घायल हो गया।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम को सिद्धबली मंदिर के सामने से बच्चे समेत हाथियों का एक झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा। पानी पीने के दौरान फिसलने से शिशु हाथी घायल हो गया। देर शाम तक हथिनी अपने बच्चे को उठाकर खड़ा करने का प्रयास करती रही, लेकिन वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।ख़बर लिखे जाने तक वार्ता में रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सिद्धबली मंदिर के पास हथिनी और उसके बच्चे की लोकेशन मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। बताया कि शाम करीब छह बजे हाथियों का झुंड तिलवाढांग वन चौकी के पास से खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा था।
सड़क पर हाथियों को देखते ही कोटद्वार दुगड्डा के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। इस दौरान हाथियों के झुंड के साथ चल रहा शिशु हाथी लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। यह शिशु हाथी कई दिनों से अपनी मां के साथ आसपास के जंगल में घूम रहा है। कई दिन पहले इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार