

उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया है। मुन्नाभाई परीक्षा में धांधली से बाज नहीं आ रहे हैं। नकल के आरोप में एक बार पूर्व में रद हो चुकी वन दरोगा की पुनर्परीक्षा में भी फिर सेंधमारी की कोशिश हुई है। वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दस दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा।
इस बार हरिद्वार के एक केंद्र पर अपने भाई की जगह परीक्षा देने वाला मुन्ना भाई बायोमैट्रिक मिलान में पकड़ा गया है। उसे परीक्षा के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुई। यूकेट्रिपलएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि हरिद्वार में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर के एक केंद्र पर अभ्यर्थी राहुल सैनी की फोटो और नाम का मिलान आयोग के विवरण से नहीं हो पाया।
मर्तोलिया उस समय आयोग के कंट्रोल रूम में ही मौजूद थे। उन्होंने परीक्षा के दौरान लिए गए बायोमैट्रिक का मिलान, आयोग के पास मौजूद विवरण से किया तो, यह मिसमैच पाया गया। इस पर उन्होंने हरिद्वार के एसपी सिटी को फोन कर अभ्यर्थी को हिरासत में लेने को कहा। मर्तोलिया के अनुसार सख्ती से पूछताछ पर पता चला कि अभ्यर्थी राहुल सैनी के स्थान पर उसका भाई अंकित सैनी परीक्षा देने आया है।
राहुल ने पूर्व में रद हुई परीक्षा दी थी, इससे उसका पूरा विवरण आयोग के पास था, जबकि अंकित का कोई डेटाबेस आयोग के पास नहीं है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चौहान ने बताया कि आयोग की सहमति के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
परीक्षा पूर्ण होने के बाद उसे पुलिस हिरासत में सौंपा गया है। इंस्पेक्टर कुंदन राणा ने बताया आरोपी को पुलिस ने देर शाम को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
वन दरोगा भर्ती परीक्षा का दस दिन में आएगा रिजल्ट
आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि रविवार को परीक्षा के लिए आठ जिलों में कुल 139 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल 51,961 आवेदकों में से 24,790 ही परीक्षा देने पहुंचे इस तरह उपस्थिति 47.7 प्रतिशत रही है। इधर, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम भी दस दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा, उन्होंने बताया कि आयोग ने उत्तर पुस्तिका भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है, आवेदक एक सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ