

उत्तराखंड – देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ महिला सिविलियन के साथ शारीरिक संबंध बनाने और आईवीएफ के लिए स्पर्म डोनेट करने पर कार्रवाई की गई है। कर्नल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल भी कर लिया है।
इसके बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही उसका डिमोशन किया गया है और बढ़ा हुआ वेतन भी वापस ले लिया गया है। इसके अलावा उसके रैंक की वरिष्ठता भी गिरा दी गई है।
क्या है मामला
आरोपी सैन्य अधिकारी घटना के वक्त इंडियन मिलिट्री अकादमी में तैनात था। इस दौरान यहां काम करने वाली एक महिला क्लर्क से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला के साथ अधिकारी ने शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं, महिला के आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान उसने कई बार स्पर्म डोनेट किया। अधिकारी की तैनाती जब आईएमए के बाहर हुई, तब महिला के साथ उसके संपर्क वैसे नहीं रहे। साथ छूटने के बाद महिला ने अधिकारी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच शुरू हुई तो पहले तो अधिकारी सारे आरोपों से मुकर गया लेकिन जब महिला ने चैट, कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत दिए तब अधिकारी ने आरोप कबूल कर लिया। इसके बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जांच में आरोपी को दोषी करार दिया गया। सजा के तौर पर उसकी मूल रैंक, बढ़ा वेतन और तीन साल की वरिष्ठता रैंकिंग वापस ले ली गई। हालांकि, सेना की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मामला बीईजी रुड़की में काफी चर्चा में है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..