

घर में बिटिया की शादी का मौका था और नाचते-नाचते बाबुल की मौत हो गई। कुछ इस तरह के मंजर से रंग में भंग पड़ गया। विवाह समारोह से एक रात पहले मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता नाचते-नाचते गिर गए।
अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर रविवार को बिटिया की बरात की तैयारी पूरी थी। दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकल गए। देर रात दुल्हन का विवाह हुआ।
एक पिता के पास सबसे खुशी का मौका होता है जब उसकी बेटी के हाथ पीले होते है। लेकिन हाथ पीले होने के चंद घंटे पहले ही अभागे पिता की मौत हो गई। इन दिनों लगन सीजन चल रहा है। जगह-जगह बैंड-बाज और शहनाइयां गूंज रहीं हैं। ऐसे में अल्मोड़ा में खुशियां मातम में बदलने का मामला सामने आया है।
रविवार को मुख्यालय निवासी एक युवती का विवाह हल्द्वानी में किसी बैंकेट हाल में होना था। दुल्हन पक्ष के परिजन हल्द्वानी जाकर ही विवाह करने वाले थे। इससे पूर्व युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी। बीते शनिवार की रात अल्मोड़ा में ही मेहंदी रस्म की गई। इस दौरान पार्टी में काफी संख्या में लोग जुटे।
देर रात तक नाच-गाना और शहनाई गूंजती रहीं। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी रात विवाह का माहौल मातम में बदला रहा।मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। उधर, विवाह की पूरी तैयारी कर चुके स्वजन व मामा, दुल्हन को लेकर हल्द्वानी चले गए।
रविवार को शादी होनी थी, इस दौरान हल्द्वानी में ही दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया। बताया जा रहा है कि मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं
पहले गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आगे हुआ आमना-सामना! नैनीताल में पर्यटक और ग्रामीण भिड़े