Ad

उत्तराखंड -BIG NEWS : खौफ़नाक नज़ारा.. रानीपोखरी पुल का हिस्सा नदी में समाया, कई वाहन चपेट में…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – यहां देहरादून में मूसलाधार बारिश अपना कहर बरपा रही है ।देहरादून जिले के रानीपोखरी में बना एक कई वर्ष पुराना पुल टूट गया है।जिसमे कई वाहनों के गिरने व लोगो के घायल होने की भी खबर है।पुलिस व राहत बचाव की टीमें भी मौके पर पहुंचने लगी है।देहरादून से ऋषिकेश का मुख्य मार्ग का संपर्क कटा अब यात्रियों को देहरादून से नेपाली फार्म होकर जाना होगा ऋषिकेश ।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं गंगोत्री राजमार्ग पर फकोट के पास आल वेदर रोड का हिस्सा बह गया है। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। भिन्नु गदेरे के उफान पर आने से सड़क बही है। अब कुछ दिन तक गंगोत्री राजमार्ग बंद रहेगा। जगह जगह से सड़क धंसने पुल बहने की खबरों से सरकारी मिशनरी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोग निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता को हादसों की वजह बता रहें हैं।

दूसरी ओर भारी बारिश के चलते यहाँ मालदेवता –सहस्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक नदी में समा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना खेरी गांव की है। सड़क धंसने से अब तक दो वाहनों के भी बहने की सूचना मिल रही है। सूचना मिलते ही रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर पहुंचे औऱ उन्होंने स्थिति का जायजा लिया हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार और बुधवार को हुई अतिवृष्टि से सड़कों और भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई पुल और पुस्ते भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर, दून-मसूरी मार्ग और ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर दिनभर रुक-रुककर भूस्खलन होता रहा। कुमाऊं में भी सीमांत इलाकों में संपर्क मार्ग अवरुद्ध है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुमाऊं में भारी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *