BIG BREAKING : (उत्तराखंड) यहां बारिश बनी आफत ..चारों तरफ तबाही का मंजर ..मकान बहा.. एक शव बरामद..

विकासनगर-बारिश से बिन्हार के जाखन कोशियान में मची तबाही, एक की मौत
बताते चलें शुक्रवार सुबह से पछवादून विकासनगर हर ओर से बारिश के कारण नुकसान की खबरें आ रही हैं

बिन्हार क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बिन्हार के जाखन कौशियान में पहाड़ी से भूस्खलन और मलबा आने से किसान का मकान खेत जमीदोज हो गये पानी का तेज बहाव सब बहा ले गया इस बीच मकान में मौजूद मकान मकान मालिक दर्शन सिंह की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक महिला भी इस दौरान बह गयी थी जिसे ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से चीख पुकार मच गयी और आसपास के लोगों ने सुरक्षित स्थान पर पहुँच कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है की उन्होंने तबाही का ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा वहीं कड़ी मशक्कत के बाद मृतक किसान के शव को ढूंढा गया और जिसे लाठी डंडो के सहारे बाँध कर गाँव से उपर ले जाया गया। गाँव में कृषि को भारी नुकसान होना बताया जा रहा है।
वहीं विकासनगर तहसील से स्थानीय पटवारी और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची जिन्होंने शव को पंचायत नामा कर आवश्यक कार्यवाई को अमल में लाया प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस