उत्तराखंड : (बड़ी ख़बर) यहां पकड़ी गई रेमडेसिविर की नकली फैक्ट्री..भारी कीमत में बेचा जा रहा था इंजेक्शन..

कोटद्वार: कोरोना काल में जहां पूरा देश में संकट में है। वहीं, कालेकारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा खुलासा किया है। देशभर में नकली रेमडेसिविर की जो सप्लाई की गई थी। उसमें कई लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा खुलासा किया है। उत्तराखंड में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाए जा रहे थे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां एक ओर लोग अपनी जांन दांव पर लगाकर दूसरों की जान बचा रहे थे। वहीं, कुछ लोगों जान के दुश्मन बने हुए हैं। कोटद्वार में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। यहां रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ये खुलासा कर कई लोगों की जिंदगियों को बचाने का काम किया है। इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच कई लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। सवाल उत्तराखंड पुलिस और ड्रग्स विभाग पर भी हैं कि उनको इसकी भनक कैसे नहीं लग पाई, जबकि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच डीसीपी मोनिकका भारद्वाज के नेतृत्व में एक टीम ने इस मामले छापेमारी की। उन्होंने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर उसे भारी कीमत पर बाजार में बेचते थे। मोनिका भारद्वाज ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद कोटद्वार की एक फैक्ट्री में छापा मारा गया।यहां से नकली इंजेक्शन, पैकिंग डिब्बे और एक मशीन बरामद की गई है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस खतरनाक खेल में और कौन-कौन शामिल थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर