BIG BREAKING : कोरोना से निपटने के लिए..CM ने इन मंत्रियों को सौंपी ज़िलों की कमान..जानिए किसे कहाँ की मिली ज़िम्मेदारी..

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकार के सभी मंत्रियों को कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी को हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत जी को नैनीताल, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य जी को उधम सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी को टिहरी, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल जी को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी को देहरादून, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे जी को चंपावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी को चमोली, राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्य को अल्मोड़ा एवं राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद जी को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुए, सम्बंधित जिलाधिकारीयों से सरकार की तरफ से समन्वय बनाएँ, इसके साथ ही कोविड 19 की रोकथाम से संबंधित हर संभव कदम उठायें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर