हल्द्वानी : (बड़ी ख़बर) 2 दिन बंद रहेगी नवीन मंडी..


हल्द्वानी- कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए अब हल्द्वानी की नवीन मंडी को 2 दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है यानी शनिवार और रविवार बरेली रोड स्थित नवीन मंडी बंद रहेगी दरअसल यहां रोजाना सुबह भारी भीड़ उमड़ती है और कुछ दिन पूर्व यहां कुछ आढ़तियों को भी संक्रमण ने अपनी चपेट ले लिया था जिसके बाद कारोबारियों के परिजन भी संक्रमित पाए गए ऐसे में व्यापारियों और आढ़तियों ने एहतियात के तौर पर मंडी बंद करने के लिए समिति को पत्र लिखा था।
जिसके बाद मंडी समिति और व्यापारियों के बीच वार्ता में इस पर सहमति बनी कि शनिवार और रविवार को मंडी बंद रखी जाएगी और इस 2 दिन के भीतर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा और सोमवार से मंडी का कारोबार पूर्व की तरह दोबारा शुरू होगा।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..
उत्तराखंड _17 IPS के तबादले..कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती, नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी..
पहाड़ी उत्पादों की खुशबू और गीतों की मस्ती.. सरस मेले की स्टार नाइट में झूम उठा हल्द्वानी
संकल्प में होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन..
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर यूओयू में संगोष्ठी, डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर मंथन