

उत्तराखंड में मानसून के विदाई के बाद सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बार बृहस्पतिवार की ठंड ने बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए राजधानी देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान महज 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया। यह तापमान पिछले एक दशक में सबसे कम था, हालांकि, दिन के दौरान चटक धूप ने ठंड का अहसास कम कर दिया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मैदानी इलाकों में छाया कोहरा और गिरता तापमान इसके प्रमुख कारण हैं। देहरादून का रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, और 25 नवंबर तक इन दो जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
“सावधान! कोहरा बढ़ा सकता है मुश्किलें, खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में।”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..