निरंकारी सामूहिक विवाह : एकता और आध्यात्म का अनुपम संगम

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी दी कि समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में निरंकारी सामूहिक सादा शादियों का अद्वितीय दृश्य देखा गया।

इस दिव्य अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दूर देशों जैसे आस्ट्रेलिया, यू.एस.ए. से लगभग 96 नव विवाहित युगल सत्गुरु माता जी और आदरणीय निरंकारी राजपिता जी की पावन हजूरी में परिणय सूत्र में बंधे। इन युगलों ने अपने जीवन के मंगलमयी पथ के लिए पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में निरंकारी मिशन के अधिकारीगण, नव विवाहितों के माता-पिता, रिश्तेदार और मिशन के भक्तों की उपस्थिति ने इस दिव्य अवसर को और भी विशेष बना दिया। सभी ने सामूहिक विवाह के इस अनूठे दृश्य का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक जयमाला और निरंकारी शादी के विशेष चिन्ह सांझा-हार से हुई। इसके बाद भक्तिमय संगीत के साथ निरंकारी लावों का हिंदी में प्रथम बार गायन हुआ, जिसमें प्रत्येक पंक्ति में नव विवाहित युगलों के सुखमयी गृहस्थ जीवन के लिए कल्याणकारी शिक्षाएं दी गईं। सत्गुरु माता जी, निरंकारी राजपिता जी और वहां उपस्थित सभी जनों ने नव विवाहित युगलों पर पुष्प वर्षा की और उनके कल्याणमयी जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

यह आयोजन सादगी और एकता का प्रतीक है, जो जाति, धर्म, वर्ण और भाषा की सीमाओं को पार करके एकत्व का सुंदर रूप प्रस्तुत करता है। सत्गुरु माता जी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गृहस्थ जीवन में नर और नारी दोनों का समान स्थान होता है। दोनों की महत्ता बराबर होती है, और यह एक अच्छे सांझे का उदाहरण है।

उन्होंने सांझे हार के प्रतीक के माध्यम से बताया कि जैसे सांझा हार एकता का प्रतीक है, वैसे ही गृहस्थ जीवन में सभी रिश्तों को सम्मान देते हुए, सबके प्रति आदर भाव और जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साथ ही, निरंकार के आसरे में सेवा, सुमिरण और सत्संग के साथ सुखमय जीवन जीने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सत्गुरु माता जी ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आनंदमयी और सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page