

उत्तराखंड सरकार राज्य में भूमि पर नियंत्रण को लेकर सख्त भू-कानून लागू करने की तैयारी में है। पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में पहाड़ के निवासियों को भूमिहीन होने से बचाने और भूमि के अव्यवस्थित उपयोग को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही, राज्य में लैंड बैंक बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है।
अब सरकार इस प्रस्तावित कानून को लागू करने से पहले जनता से राय-मशविरा करने का निर्णय लिया है। अपर सचिव राजस्व, आनंद श्रीवास्तव ने जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर एसडीएम के माध्यम से किसानों, भूमिधरों और बुद्धिजीवियों से सुझाव प्राप्त करने को कहा है। इन सुझावों को संकलित कर हर जिले से डीएम अपनी रिपोर्ट राजस्व परिषद को भेजेंगे।
यह पहल सख्त भू-कानून को व्यावहारिक और संतुलित तरीके से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि न केवल भूमि संरक्षण में मदद मिले, बल्कि राज्य में विकास और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन