मुख्यमंत्री धामी आज नैनीताल दौरे पर_ये रहेगा शेड्यूल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल के भ्रमण पर शुक्रवार 5 जून को पंहुच रहे हैं।


प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 5 जून 2026 को प्रातः 8 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। वहॉं से वे कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 9:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे। जहॉं वह 10:10 बजे से 10:50 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट एवं वार्ता करेंगे।


इसके बाद मुख्यमंत्री 10:50 बजे राज्य अतिथि गृह से सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर 11:00 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपेड भीमताल पहुंचेंगे, जहाँ से वह कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:35 बजे भीमताल झील पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे l

इसके बाद मुख्यमंत्री वहॉं से प्रस्थान कर 11: 55 बजे रामलीला ग्राउंड भीमताल(मल्लीताल) पहुंचेंगे जहॉं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *