

देहरादून – बीते दिनों पुल के नीचे गंभीर हालत में मिली महिला को गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस ने किया था उसके पति को ट्रैक।
जिसका देर रात मसूरी में पता चलने पर किया जा रहा था होटलो में चेक, अचानक अभियुक्त द्वारा किया गया पुलिस पर जानलेवा हमला।
चौकी इंचार्ज मालदेवता लगी गोली।।
चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन को मैक्स असप्ताल में करवाया गया भर्ती।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिले के सीनियर अधिकारी।
Si मिथुन थाना रायपुर के पेट में गोली लगने से हुआ गंभीर घायल,मैक्स हॉस्पिटल में अभी पूरा हुआ ऑपरेशन,डॉक्टर ने बताया खतरे से बाहर
सीएम उत्तराखंड ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को दिए घायल पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज और अभियुक्त पर कठोर कानूनी कार्यवाही के निर्देश
मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को पेट में गोली लगी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी। दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली।तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने