

जनपद उधम सिंह नगर में एक बार फिर बिग कैट फैमिली के सदस्य ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
आपको बता दें कि काशीपुर मानपुर रोड उजाला हॉस्पिटल के पास नन्नू नाम का व्यक्ति अपने खेतों में काम कर रहा था जहां एक शिकारी जानवर ने अचानक उस पर हमला कर दिया लगभग 11 से 11:30 के बीच शिकारी जानवर ने नन्नू नाम के व्यक्ति पर हमला किया जिसके बाद मानपुर निवासी नन्नू ने हल्ला गुल्ला मचाया और खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर नन्नू की जान बचाई लोगों को इकट्ठा देख शिकारी जानवर भाग निकला।
क्षेत्र में काफी समय से बिग कैट फैमिली के तेंदुए का आतंक बना हुआ है पालतू जानवरों पर तेंदुआ लगातार हमला कर रहा है, मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए के साथ-साथ क्षेत्र में अब बिग कैट फैमिली के और भी सदस्य आबादी वाले क्षेत्र में अपनी दस्तक दे रहे है ।
हालांकि अभी हम इस बात की पुष्टि नहीं करते की नन्नू पर हमला करने वाला गुलदार था या फिर किसी और ने लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो काफी लोगों ने मानपुर उजाला हॉस्पिटल की तरफ गुलदार के अलावा और भी बिग कैट फैमिली के सदस्यों को देखा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने