उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर_17 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर जोरदार ऐक्शन, इस मामले में नैनीताल सीईओ जगमोहन सोनी समेत 17 अधिकारियों पर हुई बड़ी कार्यवाही, विभाग में मच गया हड़कंप ।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की आदेश से हड़कप मच गया है। प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम श्री स्कूलों को लेकर आयोजित कार्यशाला में न आने वाले 5 सीईओ, 12 बीईओ पर शनिवार को कार्रवाई की गई। डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी 17 अफसरों को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।

कार्यशाला छह से आठ मई तक देहरादून में हुई थी। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार सभी शिक्षा अफसरों का आना अनिवार्य था। डीजी का कहना है कि कार्यशाला से गैरहाजिरी विभागीय कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि भी धूमिल हुई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *