Ad

नैनीताल की वादियों में इस अंदाज में दिखीं उर्वशी रौतेला_ फैन्स का तांता लग गया..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम के बाद नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में मत्था टेका। उर्वशी ने नैनीझील में जमकर नौकायन किया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के माँ की तरफ से रिश्ता रखने वाली उर्वशी इनदिनों अपने ममकोट घूमने अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उर्वशी, नैनीताल की शांत वादियों में कुछ समय बिताने के लिए पहुंची है। उन्होंने नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठाया। नौकायन के दौरान इन्हें पहचानने वाले उनके प्रशंसकों का तांता लग गया।

उनके फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई। उर्वशी ने कहा की वो एक शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। उन्होंने बताया की उनका बचपन यहीं बीता और यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गई। उन्होंने शनिवार को बाबा जागेश्वर धाम के दर्शनों के बाद अल्मोड़ा के चितई मंदिर में भगवान गोलू देवता के दर्शन किये और सफल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कैंचीं धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। आज वो अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंची है और भोटिया मार्केट में शॉपिंग करने गए।

बरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *