Ad

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नैनीताल दौरे पर , VVIP रूट्स पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :
महामहिम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जनपद नैनीताल दौरे के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने दो दिवसीय विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह प्लान 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को वीवीआईपी फ्लीट के आवागमन के दौरान लागू रहेगा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन और रोक व्यवस्था लागू की है।

ADVERTISEMENTSAd

27 अक्टूबर : हल्द्वानी से नैनीताल तक रूट प्लान

सुबह 11 बजे से वीवीआईपी फ्लीट के गुजरने तक संपूर्ण वीवीआईपी रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

पंतनगर से हल्द्वानी की ओर बढ़ने पर लालकुआं ओवरब्रिज से पहले आने वाले वाहनों को रोका जाएगा।

गौलापार, तीनपानी, मोतीनगर और इंदिरा नगर क्षेत्र में फ्लीट के गुजरते समय वाहनों को निर्धारित बिंदुओं पर रोकने की व्यवस्था की गई है।

हल्द्वानी से ज्योलीकोट-नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

भीमताल से हल्द्वानी आने वाले ट्रैफिक को भीमताल पुल से पहले रोका जाएगा, जबकि नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को वाया कालाढूंगी भेजा जाएगा।

कैंची धाम आगमन के दौरान भवाली क्षेत्र में पूर्ण जीरो जोन लागू रहेगा।

ज्योलीकोट से भवाली व नैनीताल की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर चरणबद्ध रूप से यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

28 अक्टूबर 2025 : नैनीताल से द्वाराहाट फ्लीट मूवमेंट

वीवीआईपी फ्लीट के राजभवन से द्वाराहाट प्रस्थान के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल भेजा जाएगा।

ज्युलिकोट, भूमियाधार, भवाली और कैंचीधाम क्षेत्र में फ्लीट के पास होने तक जीरो जोन लागू रहेगा।

भीमताल से भवाली की ओर आने वाले वाहनों को नैनीबैंड-1 रोड पर रोका जाएगा, जबकि अल्मोड़ा और रानीखेत से आने वाले वाहनों को वाया रामगढ़ मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

विशेष निर्देश

स्थानीय वाहनों को आवश्यकता अनुसार 15 मिनट की अनुमति दी जाएगी।

फ्लीट के प्रस्थान से 15 मिनट पूर्व जीरो जोन लागू किया जाएगा।

29 अक्टूबर 2025 को जनपद सीमा में वीवीआईपी फ्लीट के प्रवेश के साथ पुनः पूर्ववत ट्रैफिक प्लान और जीरो जोन व्यवस्था लागू की जाएगी।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार से चार दिवसीय कुमाऊं प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 27 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12 बजे इंडिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली से पंतनगर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे पंतनगर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जाएंगे।
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित लंच कार्यक्रम के बाद कोविंद विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे। शाम लगभग 5:30 बजे पूर्व राष्ट्रपति राजभवन नैनीताल पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा। वह इसी दिवस राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

आगे का कार्यक्रम

28 अक्टूबर को वह सड़क मार्ग से द्वाराहाट, अल्मोड़ा प्रस्थान करेंगे।

29 अक्टूबर को दुग्धेश्वर धाम भ्रमण के उपरांत शाम को पुनः राजभवन, नैनीताल वापसी होगी।

30 अक्टूबर को दोपहर बाद वह पंतनगर से उड़ान द्वारा दिल्ली लौट जाएंगे।
ट्रैफिक डायवर्जन जारी
पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने वीवीआईपी रूट पर विशेष निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *