Ad

नैनीताल में हंगामा, अज्ञात हमलावरों ने आरोपी के पिता को पीटा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के सेंट जोन्स चर्च के समीप व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय को 10 से 12 अज्ञातों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुँची और घायल को उपचार के लिए बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल पहुँचाया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में बुधवार शाम से ही मल्लीताल कोतवाली में कक्षा 11 में पढ़ने वाली हिन्दू छात्रा और 30 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति के बीच दोस्ती का मामला आने से साम्प्रदायिक रंग ले लिया। कोतवाली में हिंदूवादी संगठनों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

इसी दौरान, सूखाताल में दुकान चलाने वाले आरोपी मुस्लिम युवक के पिता नजर खान ने अस्पताल पहुंचकर 10 से 12 अज्ञात लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। नजर खान का परिवार चर्च के समीप ही रहता है। नजर के अनुसार, उन्हें रात अपनी दुकान पर पत्थर पड़ने की आवाज आई तो वो दुकान देखने पहुंचे, अचानक भीड़ ने उनपर हमला बोल घायल कर दिया। हल्ला सुन नजर के परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामूली घायल नज़र को एम्बुलेन्स से अस्पताल भेजा कुछ समय रैकी कर रोपियों की तलाश की। बीड़ी पाण्डे अस्पताल के चिकित्सक दिव्यांशु पुनेठा ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है, उनके सिर और शरीर पर हल्की चोट आई हैं। साथ ही सिटी स्कैन और एक्स-रे के लिए कहा गया है।


वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *