बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में अपडेट_अब इस दिन सुप्रीम सुनवाई..


सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुनवाई फिर टली, अब 24 फरवरी को संभावित तारीख
उत्तराखंड के बहुचर्चित और संवेदनशील बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस मामले की संभावित सुनवाई अब 24 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले यह मामला 3 फरवरी 2026 को सूचीबद्ध बताया गया था।

लगातार तारीखों में बदलाव से वर्षों से लंबित इस विवाद को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 दिसंबर को मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उसी दिन एक अन्य प्रकरण में लंबी बहस के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। बाद में 16 दिसंबर 2025 को सुनवाई की संभावना जताई गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
इस मामले को लेकर अब सभी की निगाहें फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामले की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा