उत्तराखंड – भाजपा ने भुवन जोशी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी..


भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ नेता भुवन जोशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हित में विगत कई वर्षों से किए गए उनके समर्पित और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें भाजपा के महत्त्वाकांक्षी अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

भुवन जोशी इससे पूर्व भाजपा उत्तराखंड में प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया एवं आईटी) की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान आयोजित विजय संकल्प यात्रा में प्रदेश स्तरीय टीम के सदस्य के रूप में सक्रिय योगदान दिया। वहीं लोकसभा चुनावों में भी पार्टी के लिए मीडिया एवं डेटा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई। संगठन के हर अभियान और कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा उल्लेखनीय रही है।
भुवन जोशी की इस नई जिम्मेदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भुवन जोशी ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि वे इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे, ताकि सरकार की योजनाएं सीधे आम जनता तक पहुंच सकें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार_ 7 लोगों की मौत…
जनता का भरोसा, अनुशासन से समझौता नहीं… नैनीताल पुलिस के नए कप्तान का विजन
भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट
एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,