पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..


हल्द्वानी_ पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने और युवाओं को व्यावहारिक कौशल से जोड़ने की दिशा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय ने कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (COL-CEMCA) के सहयोग से टूर गाइडिंग एवं एस्कॉर्टिंग स्किल्स पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की।
ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस कार्यशाला में पर्यटन क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने, विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल सिखाने और ब्लेंडेड लर्निंग के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई। स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। वहीं, COL-CEMCA के निदेशक डॉ. बी. शद्रच ने विशेष संबोधन दिया।
मुख्य सत्र में COL-CEMCA के विशेषज्ञ प्रो. वेंकैया वुमान ने टूर गाइडिंग एवं एस्कॉर्टिंग स्किल्स पाठ्यक्रम की रूपरेखा, डिजाइन और विभिन्न घटकों की जानकारी दी। चर्चा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ना रहा, जिससे वे पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विशाल कुमार शर्मा ने किया। अंत में स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के निदेशक प्रो. जीतेंद्र पांडे ने आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में प्रो. डिगर सिंह फर्स्वाण, प्रो. गगन सिंह, डॉ. नीरजा सिंह, COL-CEMCA से डॉ. मोनिका शर्मा तथा पर्यटन विभाग से डॉ. मनोज पांडे, डॉ. प्रिया बोरा और डॉ. आशीष टम्टा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार से जुड़े कौशल उपलब्ध कराने और पर्यटन क्षेत्र में उनके लिए नए अवसर तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..