Ad

सरस मेले में CDO परिवार संग पहुंचे, ₹37,325 की खरीदारी कर महिला समूहों का बढ़ाया हौसला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने परिवार सहित पहुंचकर खरीदारी की। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों से कुल ₹37,325 के उत्पाद खरीदे और महिला समूहों के प्रयासों को सराहते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्य विकास अधिकारी ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक सामग्री में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल की भावना को मजबूत करने के लिए स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक हस्तशिल्प को अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ेगी और मातृशक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने आमजन से भी सरस मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पाद खरीदने और महिला समूहों के हुनर को प्रोत्साहित करने की अपील की।

पहाड़ी उत्पादों से हस्तशिल्प तक, मेले में सजा स्थानीय हुनर

सरस मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यहां ड्राई फ्रूट्स, काष्ठ शिल्प, झंगोरा, मांडुवा, लाल चावल, विभिन्न प्रकार की बड़ियां, पहाड़ी नमक, बद्री गाय का देशी घी सहित हस्तनिर्मित कपड़े, शॉल और कई आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं।

मेले में खरीदारी के साथ बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था भी की गई है। सरस मेला महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, उनके हुनर को पहचान दिलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *